इंदौर// शहर में गुमशुदा बच्चों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही का परिचय दिया है। द्वारकापुरी क्षेत्र से गुम हुए दो नाबालिग भाइयों को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों से मिला दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार गुमशुदा बालक-बालिकाओं के मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस निवासी 12 और 9 वर्षीय दो मासूम भाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। पतारसी के दौरान तेजाजी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो नाबालिग बच्चे चमेली देवी कॉलेज के पास लावारिस हालत में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।इसके बाद बच्चों की पहचान कर द्वारकापुरी थाना से संपर्क किया गया और परिजनों को सूचित किया गया। आवश्यक तस्दीक के बाद दोनों मासूम भाइयों को सुरक्षित उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। उन्होंने इंदौर पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि इंदौर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ समाज की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 12 साल बाद मिली खुशियों की सौगात, आयुर्वेदिक इलाज से महिला बनी मां वर्दी से जागी नई उम्मीद, नशा मुक्त समाज की दिशा में इंदौर पुलिस की सराहनीय पहल
You must be logged in to post a comment.