इंदौर // शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 1375 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह और पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चारों यातायात जोन में पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 1065 वाहन चालकों पर बिना हेलमेट, 160 पर गलत पार्किंग, 47 पर नंबर प्लेट संबंधी उल्लंघन और 47 पर वन-वे नियम तोड़ने के मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी चालान काटे गए। यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों और अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अवैध पार्किंग पर नियंत्रण किया। अन्नपूर्णा रोड, बड़ा गणपति, इमली बाजार, विजयनगर, 56 दुकान, पलासिया, सराफा बाजार, जवाहर मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है और यातायात का प्रवाह पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है। पेट्रोलिंग टीमों की मौजूदगी से वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है, वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की स्थिति भी कम हुई है। यातायात पुलिस द्वारा नो-पार्किंग क्षेत्रों से सैकड़ों वाहनों को हटवाया गया, वहीं नियम तोड़ने वालों पर व्हील लॉक, क्रेन और चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में सघन पेट्रोलिंग के साथ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात का लाभ मिल सके। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन अपराधियों पर कसा शिकंजा, 16 शातिर बदमाशों पर इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ई-एफआईआर: सुविधा से भरोसे तक—अब असली सुधार का समय