बड़ौदा में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दिमाग की नस फटने की बात आई सामने; अवैध शराब तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस देवास/खातेगांव। प्रदीप चौधरी। तत्कालीन खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी मोहिन जायसवाल की बड़ौदा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिमाग की नस फटने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मामले में फरार दूसरे आरोपी मनीष जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन रोकने के दौरान हुई थी घटना दरअसल, 1 नवंबर की देर रात खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अवैध शराब से भरे एक आयशर वाहन को रोकने की कार्रवाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार वाहन टिमरनी से गुजरात की ओर जा रहा था। नर्मदा ढाबे के पास पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान टीआई दिलीप पुरी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में आरक्षक सोहन जाट भी घायल हुए थे। अवैध शराब कारोबार से जुड़े नाम आए सामने घटना के बाद पुलिस ने शराब से भरे वाहन को जब्त कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल के नाम कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई। पुलिस राहुल जायसवाल की भूमिका को भी प्रमुखता से जांच रही है। अब मनीष की गिरफ्तारी और मोहिन की मौत के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही पुलिस पुलिस अब पूरे अवैध शराब तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी, गुजरात तक इसकी सप्लाई कौन कर रहा था और इस पूरे कारोबार में किन लोगों की भूमिका थी। साथ ही टीआई दिलीप पुरी की मौत से जुड़ी घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पहले उन्होंने किताबें जलाईं