इंदौर। आमिर खान। शहर के गांधी नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद एक 18 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी खुशी मौर्य ने हाल ही में घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में तीन विषयों में कम अंक आने के चलते गहरे तनाव में आकर यह कदम उठाया। परिजनों के मुताबिक, रिजल्ट देखने के बाद खुशी बेहद निराश हो गई थी और लगातार रो रही थी। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा कि असफलता अंत नहीं होती, वह दोबारा मेहनत कर सकती है। लेकिन मानसिक दबाव इतना अधिक था कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।खुशी के पिता कबाड़ का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और बेटी को पढ़ा रहे थे। परिवार में एक छोटा भाई भी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम के कारण तनाव को ही वजह माना जा रहा है। परिजनों ने स्कूल के खराब रिजल्ट प्रतिशत को लेकर भी सवाल उठाए हैं। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चेतावनी और सीखयह घटना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि परीक्षा में असफलता जीवन का अंत नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए और असफलता के समय उनका साथ देना चाहिए। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नागरिक परिक्रमा/(संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां) ग्रामीण अंचल के शासकीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं का श्रेठ रहा परीक्षा परिणाम