राऊ की साईं विहार कॉलोनी में घर के अंदर मिले पति-पत्नी के शव, खेलने गए बच्चे लौटे तो सामने आया घटनाक्रम इंदौर। शहर के राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति ने चाकू से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना के समय दंपती के 14 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी को खेलने के लिए गार्डन भेजा गया था। जब दोनों बच्चे घर लौटे तो मां का शव कमरे में पड़ा मिला, जबकि पिता मृत अवस्था में फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पवन सोनी और उसकी पत्नी वर्षा के रूप में हुई है। पवन मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में पराठे की दुकान संचालित करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी की किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि पवन ने घटना से एक दिन पहले अपने दोस्तों के सामने पत्नी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई थी। घटना की सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीआई दिलीप पुरी मौत मामला: फरार आरोपी मोहिन जायसवाल की अस्पताल में मौत, दूसरा आरोपी मनीष गिरफ्तार