भोपाल |भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने भोपाल के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कार्यालय कलेक्टर भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी।आदेश के मुताबिक प्री-प्रायमरी कक्षाएं विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम दोपहर 12 बजे तक संचालित कर सकेंगे, जबकि कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगी। यह निर्णय छात्रों की स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुविधा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।हालांकि, शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक कार्यक्रम तय समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।यह आदेश 18 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 25 मई से शुरू होगा कांग्रेस का ‘जनसंवाद’ अभियान, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा किसानों को बड़ी राहत: गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, 24 अप्रैल तक मिलेगा मौका