भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 24 अप्रैल 2026 कर दी है। यह निर्णय उन किसानों के लिए राहतभरा माना जा रहा है, जो अब तक किसी कारणवश स्लॉट बुक नहीं कर पाए थे।राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने का अवसर देना है।इस संबंध में जयपाल सिंह चावड़ा (प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते स्लॉट बुक कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।सरकार द्वारा गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस जोड़कर किसानों को कुल ₹2625 प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा। इसे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।प्रदेश के विभिन्न जिलों में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी कार्य का शुभारंभ भी उत्साह के साथ किया जा रहा है। दमोह, राजगढ़, सतना और छिंदवाड़ा सहित कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने केंद्रों का उद्घाटन कर किसानों का सम्मान किया।किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपज बिकने से संतोष जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेशभर के उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भीषण गर्मी का असर: भोपाल में स्कूलों का समय बदला, दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं उज्जैन में देर रात बदमाशों का आतंक: कार-बाइक में तोड़फोड़, पुलिस ने निकाला जुलूस