भोपाल | मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी 25 मई से ब्लॉक स्तर पर “जनसंवाद” कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सक्रिय भागीदारी करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन में दी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटवारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश में वल्लभ भवन की पाँचवीं मंजिल से लेकर पंचायत स्तर तक भ्रष्टाचार का कैंसर फैल चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से भ्रष्टाचार से ग्रसित हो गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।पटवारी ने बताया कि ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।कांग्रेस इस अभियान के जरिए आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय भीषण गर्मी का असर: भोपाल में स्कूलों का समय बदला, दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं