उज्जैन |उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बाफना पार्क और ढांचा भवन इलाके में करीब एक घंटे तक तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। View this post on Instagram जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे 10-12 बदमाश बाफना पार्क क्षेत्र में पहुंचे और घरों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाया। बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षिका अफरोज खान की कार के कांच फोड़ दिए। वहीं पास में खड़ी पड़ोसी डॉ. प्रदीप अग्रवाल की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा अफरोज खान के बेटे की बाइक को पत्थरों से तोड़ दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने घरों पर भी पत्थर फेंके, जिससे लोग दहशत में अपने घरों में छिपने को मजबूर हो गए। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।इसी दौरान ढांचा भवन क्षेत्र में भी बदमाशों ने ऑटो और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और उनका जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन किसानों को बड़ी राहत: गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, 24 अप्रैल तक मिलेगा मौका लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण संशोधन विधेयक, सियासत गरमाई