इंदौर, शुक्रवार। आमिर खान। टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ शुक्रवार दोपहर अपनी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए करीब 300 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने बताया कि संबंधित जमीन उनके पिता की संपत्ति थी, जो अब उनकी मां, दोनों भाइयों और उनके नाम पर दर्ज है। इस मामले में पहले ही इंदौर पुलिस द्वारा शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।मीडिया से बातचीत में कक्कड़ ने आरोप लगाया कि एक कारोबारी द्वारा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिसके चलते उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर मामले को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी फैला रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार है। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के संबंध में उन्होंने बताया कि वे जरूरी दस्तावेज और आवेदन जमा करने आई थीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हालांकि, उनकी किसी वरिष्ठ अधिकारी से सीधी मुलाकात नहीं हो सकी।पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कक्कड़ ने कहा कि शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके पिता ने यह जमीन सड़क निर्माण के उद्देश्य से इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को दी थी। ऐसे में उस जमीन का उपयोग केवल सड़क निर्माण के लिए ही किया जा सकता है और किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है। इस संबंध में आईडीए से बातचीत भी हो चुकी है और दोनों पक्ष इस पर सहमत हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भीकनगांव में रिश्वतखोर राजस्व अधिकारी ट्रैप 25 मई से शुरू होगा कांग्रेस का ‘जनसंवाद’ अभियान, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा