इंदौर/ अशोक शर्मा। (प्रतिनिधि): भांग्या पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कालिंदी गोल्ड सिटी बसेरा सेक्टर में लंबे समय से बनी ड्रेनेज चोक की गंभीर समस्या को लेकर रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय, इंदौर पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।रहवासियों का आरोप है कि ड्रेनेज लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी बोरिंग में मिल रहा है, जिससे दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट की स्थिति बन गई है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।उप सरपंच जसपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि रहवासियों को राहत मिल सके।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी मिलकर बड़ा जनआंदोलन करेंगे।रहवासियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नारी सुरक्षा अभियान 2026: महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर जोर, सक्रिय साथियों का सम्मान स्व-गणना पोर्टल से जनगणना 2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ