इंदौर/अशोक शर्मा। भांग्या (प्रतिनिधि): विक्रमादित्य कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारी सुरक्षा अभियान 2026 कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भांग्या के उप सरपंच जसपाल सिंह ठाकुर ने ग्रामीण इकाई प्रमुख एवं मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता पर प्रभावशाली विचार रखे। अपने संबोधन में ठाकुर ने कहा कि नारी सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति और सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आएं और एक सुरक्षित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम के दौरान पूर्व में आयोजित ट्रैफिक प्रहरी अभियान से जुड़े सक्रिय साथियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समाजहित में किए गए समर्पण और योगदान का प्रतीक रहा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नारी सम्मान को राष्ट्र सम्मान बताते हुए ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन खटिका गांव में दिन दहाड़े तस्करों ने पुस्तैनी जमीन से चोरी छिपे लाखो के काटे खैर के पेड़, वन विभाग की मौन स्वीकृत ड्रेनेज समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन, दूषित पानी से रहवासियों में आक्रोश