भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में स्व-गणना पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण करते हुए प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नई जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया भी सरल होगी।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना को सफल बनाएं। यह आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन ड्रेनेज समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन, दूषित पानी से रहवासियों में आक्रोश हेल्थ टिप्स | संतरा: स्वाद के साथ सेहत का खजाना