बालाघाट। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बालाघाट पुलिस ने 14-15 अप्रैल की दरम्यानी रात बड़ा कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस विशेष सर्च ऑपरेशन में 250 से अधिक पुलिस बल ने हिस्सा लिया और रातभर चली कार्रवाई में 100 से अधिक फरार आरोपी एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और सभी थाना प्रभारी खुद मैदान में उतरे। पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर छिपे हुए और लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ की।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी चोरी, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी और महिला संबंधी अपराधों सहित कई गंभीर मामलों में वांछित थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण में मदद मिलने की उम्मीद है।अभियान के दौरान 140 से अधिक निगरानीशुदा बदमाशों और लिस्टेड अपराधियों की भी सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने कई लोगों को सख्त चेतावनी भी दी, ताकि भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन मिलोनी को मिला विपक्ष का साथ, ट्रंप के बयान पर इटली में एकजुटता देश–दुनिया की बड़ी हेडलाइन खबरें