32 थानों का मूल्यांकन, जोन-4 का दबदबा; बेहतर पुलिसिंग के लिए मासिक सिस्टम लागूइंदौर। शहर में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने मार्च 2026 की थानों की प्रदर्शन रैंकिंग जारी कर दी है। इस मूल्यांकन में थाना चंदन नगर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि थाना सराफा सबसे अंतिम (32वां) स्थान पर रहा।जारी सूची के अनुसार दूसरा स्थान थाना भंवरकुआँ और तीसरा स्थान थाना द्वारिकापुरी को मिला है। खास बात यह रही कि टॉप-3 में सभी थाने जोन-4 के हैं, जिससे इस जोन का दबदबा साफ नजर आया।पुलिस द्वारा कुल 32 थानों का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, शिकायतों के निराकरण, जनसंतुष्टि, नवाचार और कार्यशैली जैसे विभिन्न मापदंडों पर किया गया। यह मूल्यांकन संबंधित जोन के डीसीपी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया।जोन-4 रहा सबसे आगेरैंकिंग में जोन-4 के थानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। चंदन नगर, भंवरकुआँ, द्वारिकापुरी के अलावा जूनी इंदौर (4), अन्नपूर्णा (7) और रावजी बाजार (9) भी टॉप-10 में शामिल रहे। हालांकि इसी जोन का सराफा थाना सबसे नीचे रहा।अन्य जोन का प्रदर्शनजोन-3 में बाणगंगा (5) ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कोतवाली (31) निचले पायदान पर रहा।जोन-2 में खजराना (6) और तिलकनगर (8) टॉप-10 में शामिल रहे, जबकि परदेशीपुरा (29) पीछे रहा।जोन-1 में राऊ (14) और तेजाजी नगर (15) मध्यम स्थिति में रहे, जबकि आजादनगर (30) निचले स्तर पर रहा।हर महीने होगी समीक्षापुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह (Santosh Kumar Singh) के निर्देशन में शुरू की गई यह रैंकिंग प्रणाली हर महीने जारी की जाएगी। इसका उद्देश्य थानों के कामकाज को पारदर्शी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाना है।अच्छे काम पर प्रोत्साहन, कमजोर पर सुधारटॉप प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से न केवल अपराध नियंत्रण में सुधार होगा, बल्कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध और रंजिश में हुई हत्या जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पास, 700 से अधिक छोटे अपराधों में अब जेल नहीं