रोम। अमेरिकी राजनीति से उपजे एक बयान ने इटली की सियासत में अप्रत्याशित एकजुटता दिखा दी। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा पोप लियो पर की गई टिप्पणी के बाद इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसके जवाब में ट्रंप ने मिलोनी पर भी हमला बोला, जिससे इटली में राजनीतिक माहौल गरमा गया।इस घटनाक्रम के बीच इटली की प्रमुख विपक्षी नेता Elly Schlein ने प्रधानमंत्री मिलोनी के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया। संसद में बोलते हुए श्लेईन ने ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश के खिलाफ किसी भी तरह के हमले को इटली बर्दाश्त नहीं करेगा।श्लेईन ने तीखे शब्दों में कहा, “सुनो ट्रंप, राजनीतिक विरोधी होने के बावजूद, हम इटालियन अपने देश के खिलाफ किसी भी हमले को सहन नहीं करेंगे, खासकर आपके बुरे मुंह से।” उनके इस बयान के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच असामान्य एकजुटता देखने को मिली।विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय हित के सवाल पर इटली की राजनीति में यह दुर्लभ एकता का उदाहरण है, जहां आंतरिक मतभेदों को किनारे रखकर सभी दल एक साथ खड़े नजर आए। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में सड़क परिवहन निगम वेतन घोटाला: जांच में बड़े खुलासों के संकेत बालाघाट पुलिस का अपराधियों पर ‘प्रहार’, रातभर सर्च ऑपरेशन में 100 आरोपी गिरफ्तार