कांग्रेस ने कहा—मौजूदा 543 सीटों में ही लागू हो सकता है आरक्षण, परिसीमन को बताया अनावश्यक देरी नई दिल्ली। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव एवं सांसद Priyanka Gandhi Vadra ने कई अहम सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi अंतरराष्ट्रीय दबाव और आंतरिक चुनौतियों से घिरे हुए हैं, जिसके चलते महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कदम को भी सत्ता बनाए रखने के औजार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि जब लोकसभा की वर्तमान 543 सीटें मौजूद हैं, तो इन्हीं में महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी इसी ढांचे में उचित आरक्षण लागू किया जा सकता है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जातिगत जनगणना को नजरअंदाज कर एक ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन प्रभावित हो सकता है। उनका कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ना अनावश्यक देरी का कारण बन रहा है।कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो, तो महिला आरक्षण को मौजूदा संसदीय संरचना में ही तुरंत लागू किया जा सकता है। इससे न केवल महिलाओं को जल्द प्रतिनिधित्व मिलेगा, बल्कि परिसीमन जैसी लंबी प्रक्रिया से देश को होने वाले संभावित नुकसान से भी बचा जा सकेगा।महिला आरक्षण को लेकर देश में सियासी बहस लगातार तेज होती जा रही है। जहां एक ओर केंद्र सरकार इसे ऐतिहासिक पहल बता रही है, वहीं विपक्ष इसके क्रियान्वयन में हो रही देरी और प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में राठौर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को इंदौर में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध और रंजिश में हुई हत्या