राऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन के लिस्टेड बदमाश समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; पत्नी भी साजिश में शामिलइंदौर। शहर के राऊ क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के पीछे अवैध प्रेम संबंध और पुरानी रंजिश को मुख्य कारण बताया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल और कारतूस भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की रात थाना राऊ को सूचना मिली थी कि नखराली ढाणी, केट रोड के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान नवीन पाटीदार (31), निवासी रंगवासा, राऊ के रूप में की। प्रारंभ में मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ और मर्ग कायम किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान गर्दन के पीछे गोली मिलने से मामला हत्या में बदल गया।घटनास्थल से मिले कारतूस और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि दो बाइक सवार हमलावरों ने नवीन की गर्दन के पीछे पिस्टल सटाकर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की।जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान भागते समय उनकी बाइक खंभे से टकरा गई, जिससे वे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार के बाद हिरासत में लिया गया।पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मुख्य साजिश मृतक की पत्नी और राहुल उइके नामक आरोपी ने मिलकर रची थी। राहुल के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे और मृतक से पुरानी रंजिश भी थी। इसी के चलते मुकेश कुमावत को सुपारी देकर हत्या कराई गई, जिसने अपने साथियों अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमावत (उज्जैन), अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई (दोनों देवास) शामिल हैं। वहीं मुख्य साजिशकर्ता राहुल उइके फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मृतक की पत्नी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।इस पूरे मामले का खुलासा करने में थाना राऊ पुलिस और तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन महिला आरक्षण को लेकर केंद्र पर विपक्ष का हमला, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल इंदौर पुलिस की मार्च रैंकिंग जारी: चंदन नगर नंबर-1, सराफा सबसे पीछे