पर्यावरण संरक्षण और दहेज मुक्त परंपरा पर आधारित होगा आयोजन, 250 युवक-युवतियां देंगे परिचयभोपाल। राठौर समाज की प्रतिष्ठित संस्था “राठौर संघ भोपाल” द्वारा समाज में परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान परिसर स्थित दशहरा मैदान, कलियासोत डेम, नेहरू नगर में आयोजित होगा।आयोजन की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है, जहां प्लास्टिक डिस्पोजल के स्थान पर कागज से बने उपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं पानी के लिए प्लास्टिक गिलास की जगह स्टील और तांबे के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा।सम्मेलन के दौरान लगभग 250 युवक-युवतियां परिचय सत्र में भाग लेकर वैवाहिक परिचय प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।राठौर संघ भोपाल के अध्यक्ष राजकुमार राठौर (राजू), उपाध्यक्ष संतोष राठौर (वसंत), कार्यक्रम अध्यक्ष मदनलाल राठौर और कोषाध्यक्ष गणेश राठौर ने बताया कि आयोजन को दहेज मुक्त रखा गया है। समाज द्वारा दहेज प्रथा का विरोध करते हुए इस सम्मेलन में विशेष रूप से इस कुप्रथा से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भोजन की व्यवस्था लकड़ी भट्टियों पर की जाएगी। यह निर्णय ईंधन से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। आयोजन समिति ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस सम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन शाजापुर में फैमिली ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़, 33 लाख की ठगी महिला आरक्षण को लेकर केंद्र पर विपक्ष का हमला, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल