5 महीने से चल रही थी तलाश, पिता को डोनर नहीं मिला तो 23 वर्षीय श्रुति ने दिया 70% लिवर, मुंबई में हुआ सफल ट्रांसप्लांट, बचाई जानरतलाम-उत्सव सोनीमध्यप्रदेश के रतलाम शहर के जवाहर नगर निवासी 24 वर्षीय बेटी ने अपने पिता को लिवर दान कर उनकी जान बचाई। लंबे समय से लिवर ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे पिता के लिए जब कोई डोनर नहीं मिला, तब तीसरे नंबर की बेटी ने आगे आकर यह जिम्मेदारी निभाई। मुंबई में हुए सफल ऑपरेशन के बाद पिता और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। बेटी ने पिता को 70 प्रतिशत लिवर डोनेट किया है।जवाहर नगर निवासी 52 वर्षीय जितेंद्र तोमर का बीमारी के कारण लिवर खराब हो गया था। पीलिया होने के कारण लिवर खराब होने से पिछले काफी समय से तोमर परेशान हो रहे थे। डॉक्टरों ने जांच बाद लिवर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी। पिछले 5-6 महीनों से परिवारलिवर ट्रांसप्लांट के लिए प्रयासरत था लेकिन रिश्तेदारों सहित अन्य कोई भी डोनर सामने नहीं आया। परिवार में चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी श्रद्धा (29)अमेरिका में वैज्ञानिक है, दूसरी बेटी कीर्ति (25) पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। तीसरे नंबर की श्रुति (23) अहमदाबाद में बैंक में कार्यरत है और सबसे छोटी तेजस्वी (18) ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है। पिता की बिगड़ती हालत को देखते हुए श्रुति ने बिना देर किए लिवर दान करने का निर्णय लिया। 2 अप्रैल को मुंबई के जुपिटर हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन के बाद पिता और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। पिता का इलाज चल रहा हैं और बेटी श्रुति अपनी बड़ी बहन कीर्ति के पास पुणे में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।ऑपरेशन के बाद जितेंद्र तोमर।8 लाख से ज्यादा का खर्च आयापरिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र तोमर रेलवे में कर्मचारी थे और उन्होंने 2021 में वीआरएस ले लिया था। रेलवे से वीआरएस लेने के साथ ही उनके इलाज का काफी हद तक खर्च रेलवे विभाग ने उठाया। उसके बाद भी लिवर ट्रांसप्लांट में उनके 8 लाख से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। ऑपरेशन के बाद स्वस्थ बेटी श्रुति तोमर।बेटी श्रुति ने बताया कि रिश्तेदारों सहित अन्य नजदीकी परिजनों से लिवर ट्रांसप्लांट के लिए चर्चा की थी लेकिन कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद मैंने स्वयं पिता की जान बचाने के लिए लिवर देने का निर्णय लिया। मुझे आज खुशी है मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि जल्द से जल्द मेरे कि मैं अपने पिता का जीवन बचाने में सफल हुई हूं। पिता स्वस्थ हो जाएं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी टीम वृत्त चाकघाट की बड़ी कार्यवाही में 120 नग व्हिस्की तथा 850 नग देशी मदिरा जब्त देव दर्शन कर संभाला पदभार