नवागत कलेक्टर ने देवझिरी मंदिर में दर्शन कर ग्रहण किया पदभारझाबुआ : राजेश सोनीनवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सोमवार को देवझिरी स्थित प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर में पहुँचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से जिले की समृद्धि, सुख-शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।मंदिर दर्शन के उपरांत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट कलेक्टर कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कलेक्टर डॉ. भरसट ने जिले के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और जनहित को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि पिछले तीन जिला कलेक्टर के कार्यकाल महिला कलेक्टर के द्वारा सम्पादित किए गए है,नवागत कलेक्टर द्वारा जिस तरह से नई ऊर्जा के साथ जिले की कमान संभाली गई है उससे जिले में एक नई उम्मीद बनी है View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन पीलिया से खराब हुआ था लीवर, चार बहनों में से तीसरे नंबर की बेटी बनीं जन्मदाता की जीवनदायिनी 10वीं-12वींः फेल-पास सबको मिलेगा दूसरा मौका