कुठिला निवासी पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के रिहायशी मकान में मिला अवैध शराब का जखीरा। कुठिला, त्योंथर। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही में आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त चाकघाट & अन्य में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम-कुठिला मे पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के रिहायशी मकान में छापामार कार्यवाही की गई। कार्यकाही में 120 नग हाफ ऑफिसर चॉइस व्हिस्की तथा 850 पाव देशी प्लेन मदिरा 60 UP को जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(2)के तहत प्रकरण दर्ज किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 95930 रुपए है। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण, विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मेंनसहायक जिला आबकारी अधिकारी डीपी सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, आशीष गुप्ता,अतुल बागरी, आदित्य सिंह, शुभम द्विवेदी, नगर सैनिक राजेंद्र मिश्रा,मनोज द्विवेदी, सरोज पाण्डेय एवं आरती साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “नशे पर प्रहार” अभियान में बड़ी सफलता, 6 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार पीलिया से खराब हुआ था लीवर, चार बहनों में से तीसरे नंबर की बेटी बनीं जन्मदाता की जीवनदायिनी