इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नशे पर प्रहार” अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल इंदौर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन एवं नारकोटिक्स विंग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी फैजान खान (26) निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन, छोटी खजरानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर के अपराध क्रमांक 28/20 एवं 18/23 में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत लंबे समय से फरार था।डीएसपी नारकोटिक्स, संतोष हाड़ा ने बताया कि आरोपी पिछले 6 वर्षों से फरारी काट रहा था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। टीम द्वारा लगातार की जा रही पतारसी के बाद आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता मिली।इस कार्रवाई में थाना नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक हरीश सोलंकी, उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेजाजी नगर पुलिस की कार्रवाई, 5.82 किलो गांजा व बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार आबकारी टीम वृत्त चाकघाट की बड़ी कार्यवाही में 120 नग व्हिस्की तथा 850 नग देशी मदिरा जब्त