इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजाजी नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 820 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कालू बघेल, निवासी धाराजी (देवास) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं आरोपी से 50 हजार रुपये की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंदौर में नशे की सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और मादक पदार्थ के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजाजी नगर एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, उपार्जन केंद्रों पर किसानों का किया सम्मान “नशे पर प्रहार” अभियान में बड़ी सफलता, 6 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार