भोपाल। प्रदीप चौधरी// एमएम: राजधानी भोपाल में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े खूनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास के पास एक डॉक्टर पर हमले और लूट की घटना के महज 11 घंटे बाद रायसेन मेन रोड पर दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी से जुड़ी आशा कार्यकर्ता अपनी सहेली के साथ एक्टिवा से जा रही थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके कंधे पर टंगा बैग छीन लिया। अचानक हुए हमले से संतुलन बिगड़ने पर दोनों महिलाएं चलती गाड़ी से सड़क पर गिर पड़ीं और बुरी तरह घायल हो गईं।घटना में आशा कार्यकर्ता का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी सहेली के सिर में गंभीर चोट आई है, जिस पर आठ टांके लगाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सहेली का इलाज आईसीयू में जारी है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन राहुल भैया को कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, कोलकाता में संभाला चुनाव प्रचार का मोर्चा अलविदा सुरों की मलिका – आशा ताई को भावभीनी श्रद्धांजलि