संजय एम तराणेकर, इंदौर द्वारा रचित भावपूर्ण श्रद्धांजलिभारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन अत्यंत भावुक कर देने वाला है। सुरों की अनुपम साधिका, बहुमुखी गायन की प्रतीक और लाखों दिलों की धड़कन रहीं Asha Bhosle (आशा ताई) को याद करते हुए हर आंख नम है। उनकी आवाज़ सिर्फ गीत नहीं थी, बल्कि हर भावना का जीवंत रूप थी।रात की ख़ामोशी में जब “चांदनी” मुस्कुराती है, तो उनके गाए गीतों की मधुर गूंज आज भी दिलों को सुकून देती है। “पिया तू अब तो आजा…” की मादकता हो या “दम मारो दम” की जोशीली धुन—आशा ताई की आवाज़ हर रंग में ढलकर श्रोताओं के दिलों पर छा जाती थी।अपने लंबे और गौरवशाली करियर में उन्होंने ग़ज़ल, ठुमरी, भजन और फिल्मी गीतों के जरिए संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर दौर में उनका जादू कायम रहा और यही वजह है कि उनकी गायकी पीढ़ी दर पीढ़ी श्रोताओं के दिलों में जीवित रहेगी।आशा ताई का योगदान सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और भावनाओं को अपने सुरों में पिरोकर दुनिया भर में पहचान दिलाई। उनकी मधुर तान हर दर्द को हरने और हर खुशी को दोगुना करने का माद्दा रखती थी।आज जब उनके जाने की खबर ने संगीत प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया है, तो हर दिल यही कह रहा है—एक युग का अंत हो गया। लेकिन उनकी आवाज़, उनके गीत और उनका जादू हमेशा अमर रहेगा। अलविदा सुरों की मलिका–आशा ताई रात की ख़ामोशी में ‘चाँदनी’ मुस्कुराती है,कहीं दूर से उनकी आवाज़ चली आती है।कभी “पिया तू अब तो आजा…” की धुन,ये दिल को मचलाने लगती ‘गीत’ को सुन।कभी “दम मारो दम” की ज़बरदस्त मस्ती,रूह में रंग भर जाती है आशा ताई हस्ती।हर युग, हर दौर में उनका ‘जादू’ हैं कायम,सदियों गूंजेगा ये सुर हर पीढ़ी को नायब।जो उन्होंने हमें दिया है ग़ज़ल या हो ठुमरी,देखी फिल्मी गीतों की ‘रंग-रंगीली’ झुमरी।मधुर स्वर की छाया हर दिल को छू जाती,‘संगीत’ की रंगीन दुनिया में सबको रमाती।आशाजी ने लिखा है संगीत में अपना नाम,कोई जब गीत बजे दिल को रख लेते थाम।उनकी मीठी तान सुन के हर दर्द खो जाता,आज आँखें नम हमारी तोड़ गईं जैसे नाता।संजय एम तराणेकर(कवि, लेखक व समीक्षक)इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)(स्व-रचित, मौलिक व अप्रकाशित) View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में खूनी हुए लुटेरे: 11 घंटे में दो वारदात, महिलाओं को किया लहूलुहान देश–दुनिया की बड़ी हेडलाइन खबरें