कोलकाता : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतारा है। विंध्य क्षेत्र के प्रभावशाली नेता राहुल भैया इन दिनों कोलकाता में डेरा डालकर कांग्रेस के प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं।पूर्व नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह ‘राहुल भैया’ सात बार विधायक रह चुके हैं और चुरहट विधानसभा क्षेत्र से उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। संगठन में उनकी सक्रियता और जनाधार को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।कोलकाता में राहुल भैया स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। साथ ही वे जनसभाओं, नुक्कड़ बैठकों और घर-घर संपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने में जुटे हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनुभवी और जनप्रिय नेता को दूसरे राज्य में प्रचार की कमान देना कांग्रेस की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इससे न सिर्फ संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्यों के बीच समन्वय भी बेहतर होगा।इस दौरान राहुल भैया ने कहा कि “जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने रोजगार, शिक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों को चुनावी अभियान का केंद्र बताया।माना जा रहा है कि यह नई जिम्मेदारी अजय सिंह राहुल भैया के राजनीतिक कद को और बढ़ाएगी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस के विस्तार में भी अहम भूमिका निभाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन जवा थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमसुदा/अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द भोपाल में खूनी हुए लुटेरे: 11 घंटे में दो वारदात, महिलाओं को किया लहूलुहान