जवा,रीवा। रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुम्हरे के मार्गदर्शन एवं जवा थाना प्रभारी एसआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जवा पुलिस थाना स्टॉप के सहयोग से जवा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 151/2023 धारा 137(2) के गुमसुदा/अपहृता को कौशम्बी उत्तरप्रदेश से दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। दिनांक 04/05/2023 को अपहृता के परिजनों ने जवा थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरी लड़की आज सुवह से कही गुम हो गयी है जिनके शिकायत पर जवा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर विवेचना में लिया गया और दिनांक 11/04/2026 को कौशम्बी उत्तरप्रदेश से दस्तयाब किया गया। उक्त कार्यवाही में जवा थाना प्रभारी उप निरी. शैलेन्द्र सिंह, सउनि. रन्नू देवी, म.आर. 66 नमता भुजिया, आर. 1147 सूरज सिह आर. 144 अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय थी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “दिन में सौदा, रात में साजिश — लाखों लेकर फिल्मी अंदाज में गाड़ी गायब” राहुल भैया को कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, कोलकाता में संभाला चुनाव प्रचार का मोर्चा