दुर्घटना प्रबंधन को आधुनिक बनाने की पहल, अधिकारियों को पोर्टल के उपयोग और फायदे समझाए गएइंदौर। नगरीय जोन-2 के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ई-डार (Electronic Detailed Accident Report) पोर्टल पर एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ई-डार पोर्टल के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी को फोटो और वीडियो सहित तुरंत रिकॉर्ड कर एकीकृत डेटाबेस से जोड़ता है।अधिकारियों ने बताया कि ई-डार पोर्टल के माध्यम से दुर्घटनाओं की जानकारी को अधिक सटीक और तेज़ी से संकलित किया जा सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उन्हें कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह प्रणाली पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ाएगी।कार्यक्रम में जिला समन्वय अधिकारी अमित मूरे द्वारा पुलिस कर्मियों को पोर्टल पर डेटा एंट्री, फोटो-वीडियो अपलोड और तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ई-डार पोर्टल के प्रभावी उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं के प्रबंधन में सुधार होगा और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छत्रीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार कांग्रेस कार्य समिति का तीखा प्रस्ताव: मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल, राष्ट्रीय एकता की अपील