हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान पकड़ी गई आरोपिया, डेढ़ लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्तइंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्रीपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हॉट स्पॉट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला को 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।दिनांक 10 अप्रैल 2026 को गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। महिला प्रधान आरक्षक द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास रखी पोटली से 3 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार महिला की पहचान रानी सौदे निवासी मटन बाली गली, लाबरिया भैरू के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, एसआई हितेश बाचकर, प्रधान आरक्षक माया परमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन चुनावी गर्मी के बीच संसद में सियासी सौहार्द: मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने जोन-2 में ई-डार पोर्टल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, पुलिस कर्मियों को दी डिजिटल जानकारी