इस्लामाबाद: अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे ईरानी संसदीय स्पीकर मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ के नेतृत्व वाले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एक अत्यंत भावुक और प्रतीकात्मक संदेश दिया है। विमान की कई सीटों पर मिनाब स्कूल हमले में शहीद हुए बच्चों की तस्वीरें लगाई गईं। उनके खून से सने स्कूली बैग, छोटे-छोटे जूते और सफेद गुलाब भी रखे गए। स्पीकर ग़ालिबाफ ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा – “इस उड़ान के मेरे साथी… #Minab168”।मिनाब 168 क्या है?28 फरवरी 2026 को ईरान के होर्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर में शजारेह तैयेबा लड़कियों के प्राइमरी स्कूल पर मिसाइल हमला हुआ। इसमें 168 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर छोटी स्कूली बच्चियां शामिल थीं। ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना की याद में पूरे डेलिगेशन और विमान को “मिनाब 168” नाम दिया गया। ईरानी पक्ष का स्पष्ट संदेश है कि “मिनाब के बच्चे हमेशा हमारे साथ हैं”।वार्ता का माहौलईरानी डेलिगेशन अमेरिका के साथ युद्धविराम (ceasefire) और स्थायी शांति की बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। इस प्रतीकात्मक यात्रा के जरिए ईरान युद्ध की मानवीय कीमत, खासकर मासूम बच्चों की मौत को दुनिया के सामने रखना चाहता है। स्पीकर ग़ालिबाफ विमान के अंदर बच्चों की तस्वीरें देखते हुए भावुक भी दिखे। विमान में खाली सीटों पर रखे बैग, जूते और फूल युद्ध की भयावहता को चुपचाप याद दिला रहे थे। यह घटना ईरान-अमेरिका शांति वार्ता की शुरुआत से ठीक पहले हुई है, जिसकी पूरी दुनिया नजरें टिकी हुई हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन उधारी विवाद में चाकूबाजी: युवक पर हमला करने वाला आरोपी दो नाबालिग साथियों सहित गिरफ्तार ‘वंदे मातरम’ विवाद पर गरमाई सियासत: सीएम डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला