इंदौर नगर निगम में पार्षदों के इनकार पर उठा विवाद, कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण इंदौर। इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार करने के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने धर्म का हवाला देते हुए ‘वंदे मातरम’ गाने से मना कर दिया था। इस पर सदन में अन्य पार्षदों ने विरोध जताया, लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “नगर निगम में पार्षद द्वारा ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार करना निंदनीय है। इस पर पूरी कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।”सीएम ने कांग्रेस नेताओं से इस मामले पर स्पष्ट रुख रखने की मांग करते हुए राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी इस तरह के मामलों में कार्रवाई नहीं कर पाती है, तो नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देशभक्ति से जुड़े प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से ऐसे मुद्दों पर विवाद खड़ा करती रही है और अब भी अपने रुख को स्पष्ट नहीं कर पा रही है।इस बीच, यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर और सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन ईरानी डेलिगेशन ने मिनाब के मासूम बच्चों की याद साथ लेकर इस्लामाबाद पहुंचा रीवा पुलिस में बड़ा एक्शन: दागी आरक्षक लाइन अटैच