तिलक नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार जब्त; भागने के दौरान आरोपी घायलइंदौर। शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत तिलक नगर पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को उसके दो नाबालिग साथियों सहित गिरफ्तार किया है। घटना उधारी के रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी पिंटू पांचाल निवासी संविद नगर, कनाड़िया रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे साहिल कैथवास अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से आया और पुरानी बातों को लेकर दुर्गेश चौहान से विवाद करने लगा। जब फरियादी ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जबकि उसके साथियों ने पत्थरों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में थाना तिलक नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बडी ग्वालटोली क्षेत्र से मुख्य आरोपी और उसके दो नाबालिग साथियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किया गया।पुलिस से बचने के प्रयास में मुख्य आरोपी साहिल कैथवास ने बॉउन्ड्री वॉल कूदने की कोशिश की, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।नाबालिग आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष लोधा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस कार्य समिति का तीखा प्रस्ताव: मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल, राष्ट्रीय एकता की अपील ईरानी डेलिगेशन ने मिनाब के मासूम बच्चों की याद साथ लेकर इस्लामाबाद पहुंचा