‘डबल इंजन सरकार’ पर महिला कांग्रेस का वार भोपाल।मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विभा पटेल ने भाजपा की “डबल इंजन सरकार” पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है, जिसका सबसे ज्यादा असर बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।विभा पटेल ने कहा कि विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार प्रदेश में करीब 3.5 लाख छात्राओं ने स्कूल छोड़ दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां स्कूलों में शौचालय, शिक्षक और बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, वहां “बेटी पढ़ाओ” केवल नारा बनकर रह गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के 6 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है और कई स्थानों पर पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। “सरकार डिजिटल शिक्षा की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं,” उन्होंने कहा।भाजपा सरकार को घेरते हुए विभा पटेल ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में 10 हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए, जिनमें लगभग 7 हजार सरकारी स्कूल शामिल हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “शायद यही विकास का नया मॉडल है—स्कूल बंद करो और आंकड़ों में उपलब्धि गिनो।”उन्होंने यह भी बताया कि इसी अवधि में 3,300 निजी स्कूल भी बंद हुए हैं, जबकि पिछले एक दशक में 54 लाख से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों से बाहर हो गए हैं।अंत में उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब शिक्षा बजट लगातार बढ़ रहा है, तो सुविधाएं क्यों नहीं बढ़ रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे, तो यह शिक्षा संकट आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: एक झटके में थानों का पूरा ढांचा बदला जोधपुर में ड्रग्स सिंडिकेट पर एजीटीएफ का बड़ा प्रहार, 48 घंटे में दूसरी कार्रवाई में करोड़ों का जखीरा जब्त