पॉश सोसाइटी में चल रही थी नशे की फैक्ट्री, मास्टरमाइंड फरारजोधपुर।राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित एक और ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 48 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एमडी ड्रग, नशीली गोलियां और खतरनाक केमिकल बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, बनाड़ क्षेत्र में पहले हुई कार्रवाई के बाद मिली जानकारी के आधार पर टीम ने आशापूर्णा प्लेटिनम नामक पॉश सोसाइटी के फ्लैट नंबर A-803 में दबिश दी। यहां एक महिला के साथ रह रहे आरोपी द्वारा ड्रग्स तैयार किए जाने का खुलासा हुआ।यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में अंजाम दी गई। एसपी ज्ञानचंद यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।गिरफ्तारी से खुला राजमामले की शुरुआत 2 अप्रैल को गणपतराम विश्नोई की गिरफ्तारी से हुई थी। बनाड़ क्षेत्र में उसके मकान की छत पर बनी फैक्ट्री से 3 किलो से अधिक एमडी और 55 किलो से ज्यादा केमिकल बरामद किया गया था।पुलिस पूछताछ के दौरान गणपतराम ने खुलासा किया कि वह केवल एक मोहरा है। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड भरत विश्नोई उर्फ आसुराम उर्फ लक्की है, जो अपनी पहचान छुपाकर पॉश सोसाइटी में रह रहा था और वहीं ड्रग्स का निर्माण कर रहा था।छापे में मिला खतरनाक जखीराफ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पुलिस को अलमारी में रखा एक बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और केमिकल पाए गए।1 किलो 544 ग्राम एमडी और हाई-ग्रेड केमिकल बरामद366 ग्राम शुद्ध एमडी ड्रग जब्त1.178 किलोग्राम प्रीमियम केमिकल, जो तैयार ड्रग से भी अधिक खतरनाक2000 से अधिक नशीली गोलियां (कुल 3.663 किलोग्राम)इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकेजिंग सामग्री बरामदएफएसएल और एनसीबी टीमों ने मौके पर पहुंचकर बरामद सामग्री की पुष्टि की।गरीबी और कर्ज ने बनाया मोहरापूछताछ में गणपतराम ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और भारी कर्ज के चलते वह इस धंधे में फंस गया। मास्टरमाइंड ने उसे कर्ज चुकाने का लालच देकर इस नेटवर्क में शामिल किया था।मुख्य आरोपी फरारइस कार्रवाई से जहां 5 किलो से अधिक नशीले पदार्थ बाजार में पहुंचने से रोक दिए गए, वहीं जोधपुर में सक्रिय एक बड़े ड्रग नेटवर्क को भी झटका लगा है। हालांकि, मुख्य आरोपी भरत विश्नोई अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा राज में स्कूलों पर ताले, बेटियों का भविष्य अंधेरे में: विभा पटेल का हमला पुलिस अकादमी भौंरी में दो दिवसीय सेमिनार संपन्न, प्रशासनिक दक्षता को मिलेगा नया आयाम