इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल…शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए इंदौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपयुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में एक साथ कई थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर स्थानांतरित कर दिया गया। इस अचानक हुई “सर्जरी” से पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।जारी आदेश के अनुसार, शहर के विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लसुड़िया, हीरानगर, गांधीनगर, चंदननगर, आजादनगर सहित कई अहम थानों में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। वहीं, अपराध शाखा, महिला अपराध शाखा, ट्रैफिक और सुरक्षा विंग में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल लंबे समय से लंबित था और इसे एक रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिलेंगे। खासतौर पर जिन थानों में लगातार शिकायतें आ रही थीं, वहां नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को “सर्जिकल स्ट्राइक” की तरह देखा जा रहा है, जहां एक ही आदेश में पूरे सिस्टम को झकझोर दिया गया। कई अधिकारी जहां नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साहित नजर आए, वहीं कुछ के लिए यह बदलाव चौंकाने वाला भी रहा।वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। जारी सूची के अनुसार कई अहम थानों की कमान बदली गई है। प्रमुख रूप से उनि जगदीश मालवीय को पलासिया से सदर बाजार, उनि प्रमोद डांगर को रक्षित केंद्र से हीरानगर, सउनि नरेंद्र कुमार मिश्रा को राजेंद्र नगर से पलासिया, सउनि जवाहर सिंह यादव को रक्षित केंद्र से हीरानगर, सउनि हाकमचंद वर्मा को एरोड्रम से परदेशीपुरा भेजा गया है। इसी तरह सउनि सुनील सुसाम को पलासिया से रक्षित केंद्र (ओएम शाखा), सउनि ओंकार पांडे को चंदननगर से एडीसीपी कार्यालय, सउनि हेमंत चौरी को पलासिया से यातायात प्रबंधन, और सउनि दीपक कुमार को राऊ से आस्थान शाखा में पदस्थ किया गया है। महिला अपराध शाखा में पदस्थ प्र.आर. 5006 सुनीता मेहरे को डीसीबी शाखा, जबकि प्र.आर. 1969 शिवकुमार मेहरा को हीरानगर से कानून-व्यवस्था (रीडर शाखा) में भेजा गया है।वहीं प्र.आर. 334 कंवर सिंह को राजेंद्र नगर से गांधीनगर, प्र.आर. 375 दुर्गेश बडोले को खजराना से हीरानगर, प्र.आर. 838 योगेश चौधरी को रक्षित केंद्र से क्राइम ब्रांच भेजा गया है।अन्य प्रमुख बदलावों में प्र.आर. 2735 पुष्प परमार को रक्षित केंद्र से चंदननगर, प्र.आर. 3087 प्रवीण पंवार को एमआईजी थाना, प्र.आर. 635 शैलेन्द्र बैस को जोन-4 कार्यालय, प्र.आर. 161 सोनाली जादव को गांधी नगर, और प्र.आर. 3144 रविंद्र सिंह रघुवंशी को कनाडिया थाना भेजा गया है। इसके अलावा म.प्र.आर. 4743 सुधा सोलंकी को महिला थाना, प्र.आर. 3384 रजनी सिंह को भंवरकुआं से हीरानगर, आर. 3393 तनुज सिंह को अपराध शाखा से हातोद, और आर. 3330 रितेश पटेल को हीरानगर में पदस्थ किया गया है।दूसरी सूची में भी कई नाम शामिल हैं, जिनमें गजेन्द्र वर्मा को अन्नपूर्णा, निलोरा को लसूड़िया, अनुराग निरखाप को बाणगंगा से बड़गुड़ा, सोहना सिंह को अपराध शाखा, हेमंत चौहान को राऊ से बाणगंगा, और विकास रावत को छत्रीपुरा थाना भेजा गया है। वहीं अनुज शर्मा को यातायात से रक्षित केंद्र, ममता अहिरवार को महिला सुरक्षा शाखा और निरमा पवाया को महिला थाना में पदस्थ किया गया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे की दीवार पर लिखा ‘सॉरी’ भाजपा राज में स्कूलों पर ताले, बेटियों का भविष्य अंधेरे में: विभा पटेल का हमला