इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तन्मय यादव के रूप में हुई है, जो इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि छात्र ने जिस कमरे में पढ़ाई करता था, उसी की दीवार पर ‘सॉरी’ लिख छोड़ा। इसके साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति और अन्य बातों का जिक्र किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, तन्मय यादव लसुड़िया थाना क्षेत्र का निवासी था और लंबे समय से जेईई की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पढ़ाई के दबाव को लेकर तनाव में था। उसने अपने मामा से भी पढ़ाई को लेकर चिंता जताई थी, हालांकि उसे समझाइश दी गई थी कि मेहनत से सफलता मिल सकती है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की मां इंदौर के एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उसका भाई अमेरिका में कार्यरत है। छात्र बीते कुछ समय से पढ़ाई को लेकर मानसिक दबाव में था और संभवतः इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट को भी जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन Kerala election chaos: Congress MP Shashi Tharoor’s convoy attacked, 3 accused arrested इंदौर पुलिस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: एक झटके में थानों का पूरा ढांचा बदला