केरल चुनाव में बवाल: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार वंडूर (केरल)। केरल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। इसी बीच वंडूर क्षेत्र में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला होने की घटना सामने आई है। इस हमले में उनके गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब थरूर यूडीएफ प्रत्याशी ए.पी. अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे। चेलिथोड पुल के पास कुछ लोगों ने रोडब्लॉक कर उनके काफिले को रोक लिया। हालात बिगड़ते देख गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवियों ने उस पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया।गनमैन की शिकायत के आधार पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। एक आरोपी उम्मारा के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि अन्य की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।पुलिस के मुताबिक, सड़क संकरी होने के कारण काफिले को निकलने में दिक्कत हो रही थी। गनमैन ने आगे चल रही गाड़ी को तेज करने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।घटना के बाद शशि थरूर ने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने चिंता जताने वाले समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वे बिना डरे अपने चुनावी कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं।गौरतलब है कि केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। इस घटना के बाद चुनावी माहौल में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस का नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार, दो आदतन तस्कर PIT NDPS एक्ट में गिरफ्तार जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे की दीवार पर लिखा ‘सॉरी’