भोपाल। प्रदीप चौधरी।। राजधानी भोपाल में एक पुलिस अधिकारी ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। परवलिया सड़क देहात थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर राजकुमार उइके ने अपनी सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता से एक गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एसआई उइके ड्यूटी से लौटते समय न्यू जेल रोड स्थित आईटी पार्क संजीव नगर ब्रिज निर्माण स्थल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में उन्हें एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पास ही उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। युवक के सिर में गंभीर चोट थी और वह अचेत अवस्था में था।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसआई उइके ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन समय पर सहायता नहीं पहुंच सकी। ऐसे में उन्होंने सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए वहां से गुजर रही अटल अस्पताल, करोंद की एंबुलेंस को रोका और बिना समय गंवाए घायल युवक को अस्पताल भिजवाया।यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां सूचना मिलने के बावजूद एफआरवी वाहन समय पर नहीं पहुंच सका। फिलहाल घायल युवक का करोंद-भानपुर रोड स्थित अटल अस्पताल में इलाज जारी है।प्रेरणा का संदेश:एसआई राजकुमार उइके का यह कार्य यह साबित करता है कि सच्ची सेवा केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं होती, बल्कि इंसानियत के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही असली कर्तव्य है। ऐसे कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो हमें यह सिखाते हैं कि मुश्किल वक्त में आगे बढ़कर किसी की मदद करना ही सबसे बड़ी मानवता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला और मासूम की जिंदा जलकर मौत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना सशक्त: अयोध्या-उज्जैन सांस्कृतिक जुड़ाव पर सीएम योगी का आभार