शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में एक महिला और सात वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव का एक बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी कोलारस क्षेत्र में भूसा खरीदने आया था। परिवार के सदस्य खेतों के आसपास अस्थायी डेरा डालकर गांव-गांव घूमकर भूसा खरीदते हैं और उसे बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग टोल टैक्स के पास स्थित डेरे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भूसा लेने निकले थे।बताया जा रहा है कि आगे चल रहा ट्रैक्टर देहरदा गांव से कच्चे रास्ते होते हुए डोडयाई की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली में लगे लंबे लोहे के पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गए। टकराते ही तेज करंट पूरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में फैल गया, जिससे उसमें सवार लोग उसकी चपेट में आ गए।हादसे में लीला बाई बंजारा (30) की साड़ी में करंट लगते ही आग लग गई, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके साथ मौजूद 7 वर्षीय अनिल भी आग की चपेट में आ गया। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं ट्रैक्टर चला रहे विनोद बंजारा (27) और केसर बाई करंट लगते ही दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीछे आ रहे दूसरे ट्रैक्टर के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। विनोद और केसर बाई का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली में अधिक भूसा भरने के लिए करीब 10-10 फीट लंबे लोहे के पाइप लगाए गए थे, जो हादसे का मुख्य कारण बने। वहीं घटनास्थल पर हाईटेंशन लाइन के तार नीचे की ओर झूल रहे थे और आसपास पेड़ों के कारण साफ दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे पाइप सीधे तारों से टकरा गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन Fake toothpaste factory busted in Delhi, fraud was being committed in the name of Sensodyne. मानवता की मिसाल: सब-इंस्पेक्टर राजकुमार उइके ने बचाई घायल युवक की जान