भोपाल/अयोध्या। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच सांस्कृतिक समन्वय को नई दिशा देते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत अयोध्या और उज्जैन के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक संबंधों को सशक्त किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए बाबा विश्वनाथ की पावन धरा को महाकाल की नगरी से जोड़ने का जो प्रयास किया गया है, वह देश की सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह महानाट्य रूपांतरण न केवल आध्यात्मिक विरासत को जीवंत करता है, बल्कि विभिन्न प्रदेशों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रगाढ़ बनाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अयोध्या और उज्जैन के बीच प्राचीन काल से धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें इस तरह के आयोजनों के माध्यम से पुनः स्थापित किया जा रहा है। यह पहल देश की विविधता में एकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों को भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मानवता की मिसाल: सब-इंस्पेक्टर राजकुमार उइके ने बचाई घायल युवक की जान इंदौर पुलिस का नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार, दो आदतन तस्कर PIT NDPS एक्ट में गिरफ्तार