दिल्ली में नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, Sensodyne के नाम पर हो रही थी ठगी नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री में प्रसिद्ध ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से करीब 1800 भरी हुई टूथपेस्ट ट्यूब, 10 हजार खाली ट्यूब, 1200 पैक्ड ट्यूब और लगभग 130 किलो तैयार पेस्ट बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली टूथपेस्ट को असली ब्रांड के नाम से बाजार में खपा रहा था। गौरतलब है कि यह वही ब्रांड है, जिसे दांतों की संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) के लिए कई दंत चिकित्सक भी सलाह देते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था।पुलिस के अनुसार, इस मामले में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त, विधानसभा अध्यक्ष बोले— कार्रवाई पूरी तरह विधि सम्मत शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला और मासूम की जिंदा जलकर मौत