रीवा में सनसनीखेज अंधी हत्या का खुलासा: चोरी के इरादे से घुसा आरोपी, पहचान छुपाने के लिए महिला का सिर काटा रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के नेतृत्व में गठित टीमों ने इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 की सुबह लोही ब्रिज के पास स्थित एक गांव में महिला की सिर कटी लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिछिया, प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया।जांच के दौरान मृतका की पहचान लीलावती पटेल (लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम लोही के रूप में हुई। तलाशी के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल और घर का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।मृतका के घर में भारी मात्रा में खून मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि हत्या घर के अंदर ही धारदार हथियार से की गई थी। इस आधार पर थाना बिछिया में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतका के पड़ोस में रहने वाले राजा केवट (30 वर्ष) पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।आरोपी ने बताया कि वह 29-30 मार्च की रात चोरी की नीयत से घर में घुसा था। महिला के जाग जाने और पहचान लेने के डर से उसने धारदार हथियार से हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए सिर काटकर खेत में फेंक दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस पूरे मामले के खुलासे में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा में नई जिम्मेदारियां: डा. योगेश पंडाग्रे और विशाल बतरा का हुआ स्वागत इंदौर पुलिस का नशे के सौदागरों पर सख्त वार, आदतन आरोपी रेहान उर्फ मांडा 6 माह के लिए जेल भेजा गया