बैतूल। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने आमला विधायक डा. योगेश पंडाग्रे को प्रदेश प्रवक्ता एवं विशाल बतरा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। वहीं मोहित गर्ग को मीडिया पैनलिस्ट के रूप में प्रदेश सूची में पुनः शामिल किया गया है। जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में बैतूल जिले से अंकित आर्य को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा परिवार ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर डा. योगेश पंडाग्रे एवं विशाल बतरा का जिला भाजपा परिवार द्वारा पुष्पहार एवं पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई बांटकर हर्षोल्लास मनाया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार सहित नीतू पटेल, नीतिन बारस्कर, गोवर्धन राने, दीपक उइके, अरविंद राठौर, अभिषेक राठौर, विवेक जवाहर शुक्ला, दीपक वर्मा, सूर्यदीप त्रिवेदी, चाणक्य राखड़े, आशीष वागद्रे, रमेश पाठा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लफ्फाज हो तो शिवराज सिंह जैसा! : हर रोज 115 किसान आत्महत्या, लेकिन लफ्फाजी आमदनी आठ गुना बढ़ने की Crime Uncovered: Brutal Murder Solved Through Swift Police Investigation
You must be logged in to post a comment.