इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना खजराना पुलिस ने एक आदतन अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 माह के लिए भोपाल जेल निरुद्ध कराया है।पुलिस के अनुसार आरोपी सैयद रेहान उर्फ मांडा, निवासी ममता कॉलोनी खजराना, लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त था और शहर के युवाओं को नशे की लत लगाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह के मार्गदर्शन में डीसीपी जोन-02 कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई एवं थाना प्रभारी खजराना की टीम ने आरोपी के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। संभाग आयुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने 2 अप्रैल 2026 को आदेश जारी करते हुए आरोपी को 6 माह के लिए भोपाल केंद्रीय जेल में निरुद्ध करने के निर्देश दिए।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन Crime Uncovered: Brutal Murder Solved Through Swift Police Investigation राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त, विधानसभा अध्यक्ष बोले— कार्रवाई पूरी तरह विधि सम्मत