इंदौर (ब्रेकिंग): प्रदीप चौधरी। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे बनी पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। View this post on Instagram घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक बच्चे के ऊपर वाहन चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार मालिक संजय खुद ड्राइवर को लेकर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी देकर प्रकरण दर्ज करवाया।लसुड़िया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार, फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर महंगाई दर 3.21% पर चढ़ी, दूध ₹2-3 प्रति लीटर महंगा! बैंकिंग सेक्टर में आज से नये नियम, रोजगार बढ़ा पर आमदनी महंगाई से जूझ रही