नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भारत में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और अगले दो महीनों तक सप्लाई बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतज़ाम कर लिए गए हैं। साथ ही रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। सुजाता शर्मा के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2022 के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। वहीं मार्च 2024 में की गई 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती अभी भी लागू है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में भी कमी की है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। View this post on Instagram सरकार का कहना है कि आगे भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि देश में ईंधन की उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता बनी रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मानव तस्करी के खिलाफ इंदौर पुलिस की ‘महा-चौपाल’, तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ी कार, CCTV में कैद घटना