इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ओर जहां ब्राउन शुगर प्रकरण में फरार आरोपी को पकड़ा, वहीं दूसरी कार्रवाई में एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।पहले मामले में क्राइम ब्रांच ने प्रकरण क्रमांक 104/2025 के तहत पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विशाल से 20 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 2 लाख रुपए) जब्त की थी। पूछताछ और मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी मयंक साहू निवासी तिलक नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शहर में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कर चुका है और दिहाड़ी मजदूरी कर रिपेयरिंग का काम करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी अन्य जिलों से मादक पदार्थ लाकर इंदौर में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम ने किला मैदान रोड स्थित श्री एकदंतेश्वर गजानंद मंदिर के सामने से मोइनुद्दीन उर्फ मोईन मेव निवासी मल्हारगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 13.07 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत करीब 1.30 लाख रुपए) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी जाली फाटक बनाने का काम करता है और 9वीं कक्षा तक पढ़ा है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचने की बात कबूली है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “उम्मीद” कार्यक्रम से बालिकाओं को मिला सुरक्षा व आत्मविश्वास का संदेश इंदौर पुलिस का एक्शन मोड: हेलमेट अभियान, जनसुनवाई और उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान