इंदौर प्रदीप चौधरी। (ग्रामीण)। पुलिस अनुभाग सांवेर के अंतर्गत थाना क्षिप्रा द्वारा “उम्मीद – एक सुरक्षित कल की ओर” कार्यक्रम का आयोजन झवर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण के साथ उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना रहा। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी व एसडीओपी साँवेर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पंड्या, मनोवैज्ञानिक काउंसलर डॉली डिसूजा, चाइल्ड काउंसलर वानी झासीवाले, समाजसेवी व शिक्षाविद् सहित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग सत्र आयोजित कर छात्राओं की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान बताया गया। महिला पुलिस की उपस्थिति में सुरक्षित एवं गोपनीय माहौल में बालिकाओं ने खुलकर संवाद किया।एक विशेष पहल के तहत छात्राओं को उनके क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से परिचित कराया गया, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकें। इस पहल से पुलिस और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भूटिया ने कहा कि “उम्मीद” कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वास का सेतु है। बालिकाओं की सहायता के लिए ‘उम्मीद हेल्पलाइन नंबर 7701048800’ जारी किया गया है, जिस पर किसी भी समस्या में संपर्क किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले देपालपुर एवं महू अनुभाग में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन तीनों क्षेत्रों में अब तक करीब 800 से अधिक बच्चों को लाभ मिल चुका है।इस पहल के माध्यम से इंदौर (ग्रामीण) पुलिस और बाल कल्याण समिति ने बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीरत कमेटी जावरा ने की घटना की सख्त निंदा, आरोपी के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, एमडी के साथ एक और तस्कर पकड़ा