इंदौर। शहर में बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। एक ओर “हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें” अभियान के तहत बड़े स्तर पर जागरूकता चलाई जा रही है, वहीं जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।पलासिया चौराहे पर आयोजित 25वें हेलमेट जागरूकता अभियान में अब तक 3900 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं। नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया गया, जबकि उल्लंघन करने वालों पर चालान के साथ सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिए गए। साथ ही यातायात नियमों को लेकर एनीमेटेड शॉर्ट फिल्मों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।वहीं मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 74 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पारिवारिक विवाद, फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन धोखाधड़ी और महिला अपराध से जुड़े मामले प्रमुख रहे। पुलिस कमिश्नर ने स्वयं आवेदकों से संवाद कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और आमजन को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।इधर, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए लागू मूल्यांकन प्रणाली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसीपी व थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। जनवरी में एसीपी हीरानगर व थाना विजय नगर तथा फरवरी में एसीपी खजराना व थाना बाणगंगा प्रथम रहे।इसके अलावा हत्या सहित विभिन्न गंभीर मामलों का खुलासा करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, एमडी के साथ एक और तस्कर पकड़ा मंदसौर में 1 से 5 अप्रैल तक पुस्तक मेला, छात्रों को सस्ती किताबें व 30% तक छूट